नई नवेली बहु को ससुराल वालों ने बताया किन्नर, शादी के अगले ही दिन रिश्तेदारों के सामने किया निर्वस्त्र और फिर…

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर शादी के पांचवे दिन ही नई-नवेली दुल्हन को ससुराल से भाग दिया और उस पर गंभीर …. आरोप लगाए गए. ससुराल वालों का कहना है कि स्त्री नहीं है ‘किन्नर’ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, पूरा मामला आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है. फतेहाबाद के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 20 मई को अपनी बेटी की शादी इरादत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ की थी. हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था. विदा होकर ससुराल गई बेटी को पांचवे दिन ही वहां से मारपीट करके भगा दिया।

निर्वस्त्र किया और बता दिया किन्नर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के अगले दिन (21 मई) वह विदा होकर ससुराल पहुंची. पहले ही दिन ससुराल वालों ने मुझे दहेज को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया. तीसरे दिन मुझे घर की महिलाओं के सामने निर्वस्त्र कर दिया. चौथे दिन मेरे साथ जमकर मारपीट की गई और पांचवा दिन आते-आते मुझे बेरहमी से पीटते हुए घर से बाहर यह कहते हुए निकाल दिया गया कि मैं किन्नर हूं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close