Teacher Award : शिक्षक दिवस पर झारखंड के दो शिक्षक को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली : झारखंड के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। दोनों चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित झारखंड के दो शिक्षकों में से एक चतरा के एमएस दिवानखाना के मो. एजाजुल हक और सैनिक स्कूल तिलैया के मनोरंजन पाठक हैं। हक का चयन झारखंड राज्य की तरफ से जबकि मनोरंजन का चयन सैनिक स्कूल कोटे से हुआ है।

शिक्षक एजाजुल की बात करें तो इन्होंने नाइट रीडर्स नाम से अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए रात्रि पाठशाला शुरू की। कोविड के दौरान स्कूलों के बंद रहने पर टोलों में जाकर बच्चों की शिक्षा प्रदान की । इन्होंने यूट्यूब चैनल पर कई आनलाइन कंटेंट भी अपलोड किए, जिन्हें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने डिजी साथ कार्यक्रम में भी साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एजाजुल के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक ईच वन, रीच वन सिद्धांत का पालन करते हुए प्रत्येक दिन किसी न किसी बच्चे या अभिभावक से मिलकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते हैं। मनोरंजन पाठक कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं तथा वर्ष 2002 से ही सैनिक स्कूल, तिलैया में कार्यरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close