गोड्डा: ज्वेलरी दुकान में लूटपाट और फायरिंग, भागने के क्रम में नदी में कूदे, एक अपराधी की मौत, देखिए Video

गोड्डा : शनिवार को जिले के महगामा में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इस दौरान अपराधियों ने गोली भी चलाई जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया है. लेकिन लूटपाट के बाद भाग रहे दो अपराधी नदी में कूद गये, जिसमें एक की डूबने से मौत हो गयी. पूरे मामले जांच जिम्मा एसपी खुद संभाल रहे हैं।

Video…??

गोड्डा में लूट की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार को महगामा स्थित ज्वेलरी की दुकान में चार की संख्या में अपराधी डकैती में उद्देश्य से आये थे. ये दुकान महगामा के बड़े व्यवसायी विजय कलाल की है. अपराधी अपने साथ जेवरात समेत कई सामान लूट कर ले गए. इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी आसपास के थानों को सील कर छापेमारी शुरू कर दी. जिसमें बलबड्डा, मेहरमा व बोआरीजोर थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही इनके पास से लूट का सामान और दो पिस्तौल भी बरामद हुआ है. इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरी घटना की मॉनिटरिंग गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा खुद कर रहे हैं. एसपी ने बताया कि दो बाइक में चार अपराधी दुकान में आये थे. इनमें से दो गिरफ्तारी हो गयी है. वहीं दो भागने के क्रम में नहर में कूद गए जिसमें एक तैरकर भाग गया और एक की डूबने से हो गयी मौत हो गयी है. गोड्डा एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुकेश गौड़ और उदय गौड़ दोनों सगे भाई हैं, जो साहिबगंज जिला के पुरानी साहिबगंज मोहल्ला के निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close