पहले पुलिस ने मारा थप्पड़ा, फिर ऑटो चालकों ने भी पटक-पटककर मारा, मामला हुआ दर्ज

धनबाद। ऑटो चालक और ट्रैफिक जवान के बीच जमकर विवाद हो गया। पहले ट्रैफिक जवान ने ऑटो चालक को मारा, फिर दो ऑटो चालक ने मिलकर पुलिसवालों को पीट दिया। मामला धनबाद पुराना बाजार के पानी टंकी का है। मारपीट की तसवीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बैंक मोड़ थाना में दोनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले में दो ऑटो चालकों ने मिलकर एक ट्रैफिक जवान की पिटाई कर दी. सरेआम बीच सड़क पर पुलिस जवान को पटक कर उनके साथ मारपीट की गई है. घटना के बाद पुलिस दोनों ऑटो चालकों को थाना ले गई है. दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक ऑटो रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो मारपीट में बदल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, इसके बाद पुलिस जवान और दो ऑटो चालकों के बीच विवाद बढ़ गया. दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई. इसके बाद ट्रैफिक जवान ने ऑटो चालक को तमाचा जड़ दिया. जिसके बाद ऑटो चालक भी पुलिस जवान के साथ मारपीट करने लगे. देखते ही देखते दोनों ऑटो चालकों ने पुलिस जवान को मारपीट करते हुए सड़क पर नीचे पटक दिया। पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close