JSSC Teacher Result: दो विषयों का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, कट ऑफ के आधार पर होगी नियुक्तियां

रांची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आयोग की तरफ से लगातार विषयवार अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। वहीं अभ्यर्थियों के विषयवार परिणाम के साथ-साथ उन्हें आवंटित जिलों की भी सूची जारी की जा रही है। अलग-अलग विषयों के जारी रिजल्ट के बीज अब हिस्ट्री और सिविक्स विषय का रिजल्ट भी जारी किया गया है।


इतिहास और नागरिक विषय के शिक्षक के लिए कुल 17 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयि है। सामान्य वर्ग के लिए 5, एसटी वर्ग के लिए 2, एससी वर्ग के लिए 6, ईबीसी वर्ग के लिए 3 और बीसी-2 वर्ग के लिए 1 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है। अब चयनित अभ्यर्थियों की कोटिवार कट आफ प्रकाशित की जायेगी, जिसके बाद आधार नियुक्तियां की जायेगी।
ये खबर भी पढ़ें…










