जवान की सड़क हादसे में मौत : गिरिडीह में अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में साहेबगंज के जवान की हुई मौत

गिरिडीह। जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के नौवाडीह बाईपास के समीप सोमवार की शाम सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत की खबर आ रही है। घटना बगोदर और हजारीबाग के विष्णगुढ़ के नौवाडीह बाईपास के समीप हुआ. जब एक अज्ञात वाहन ने साहेबगंज में प्रतिनियुक्त पुलिस जवान को टक्कर देकर फरार हो गया.

घटना में जवान अरुण तिर्की का मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णगुढ़ और बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. लेकिन मृतक को टक्कर देने वाले वाहन का पता नही लग पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान अरुण तिर्की साहेबगंज में जैप-9 में तैनात था. और बाईक से साहेबगंज से हजारीबाग के कटकमदा जा रहा था. इस दौरान अरुण तिर्की जब बगोदर क्रॉस करते हुए बगोदर और विष्णगुढ़ बाईपास के समीप पहुंचा, तो नौवाडीह के समीप एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार कर फरार हो गया. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close