सरायकेला प्रहार यूथ क्लब के दो प्रतिभागी राष्ट्रीय कराटे फेडरेशन कप में हिस्सा लेने गोवा रवाना

झारखंड : गोवा में 3 से 5 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय कराटे फेडरेशन कप में हिस्सा लेने के लिए सरायकेला जिला के प्रहार यूथ क्लब से पीयूष राज एवं अरुण कुमार रवाना हुए। मौके पर उपस्थित क्लब के अध्यक्ष एवं कराटे कोच प्रियांशु राज ने विषय विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की पीयूष राज गम्हरिया स्थित IDTR एवं अरुण कुमार जमशेदपुर के को – आपरेटिंव के छात्र हैं दोनों ही खिलाड़ी खेल के साथ – साथ पढ़ाई मे भी अच्छे है, एवं इससे पूर्व भी वे कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में हिस्सा ले कर बेहतर प्रदर्शन किया है।

कोच एवं क्लब के अध्यक्ष प्रियांशु राज ने कहा किहमे पूरा विश्वास है। हमारे खिलाड़ी अपनी बेहतरीन प्रदर्शन कर झारखंड के नाम रौशन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close