SI घूस लेते गिरफ्तार : थाने के अंदर ले रहा था 20 हजार रुपये घूस, नोट गिनने से पहले ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रेवाड़ी। सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रूपये घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर का नाम लालचंद हैं, रामपुरा थाना में तैनात था। एसीबी की टीम ने थाने के भीतर घुसकर सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम उसे अपने साथ ले गई। आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ 7 PC एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को शनिवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना में कुछ दिन पहले एक होटल संचालक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में गांव नारायणपुर के एक युवक पर भी केस हुआ था। इसी एफआईआर में नामजद आरोपी के पिता करतार सिंह से सब इंस्पेक्टर लालचंद ने 50 हजार रुपए की डिमांड की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में करतार सिंह ने सूचना ACB गुरुग्राम की टीम को दे दी। सूचना के बाद टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तारी का जाल बिछाया। तय प्लान के मुताबिक शिकायतकर्ता को सब इंस्पेक्टर लालचंद से संपर्क करने को कहा गया है। आरोपी ने शुक्रवार को 20 हजार रुपए लेकर रामपुरा थाना के अंदर बुलाया। एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और करतार सिंह को 20 हजार रुपए देकर थाने में भेज दिया। जैसे ही एसआई लालचंद ने 20 हजार रुपए की रिश्वत ली। तुरंत एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close