गजब हो गया ! बाइक से टकरा गयी भैस तो मार दी गोली, पुलिस कर रही है मामले की जांच

अररिया। बाइक से भैस टकरायी, तो गुस्साये युवक ने गोली मार दी। बिहार में भी आजकल गजब हो रहा है। मामला बिहार के अररिया जिले का है। गोली लगने से भैस मालिक की हालत गंभीर है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा उत्तर गांव में गोली मारने की ये घटना हुई है।
घायल युवक बबलू कुमार के भाई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि रोजाना की तरह भाई बबलू मवेशी चराने के लिए गया हुआ था. वह शाम के वक्त घर वापस आ रहा था। इसी दौरान वहां से बाइक सवार तीन युवक निकल रहे थे। रास्ते में मवेशी होने के कारण वह बार-बार तेज हॉर्न बजा रहे थे. इसी बीच भैंस बाइक से जा टकराई।
भाई बबलू और बाइक सवारों के बीच विवाद होने लगा। में बदमाशों ने मवेशी लेकर आ रहे पशुपालक को गोली मार दी। दो गोलियां चलाई गईं थी, जिसमें एक गोली पशुपालक के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक की हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है।
आरोप के मुताबिक युवकों ने बबलू के साथ मारपीट की और उसकी कनपटी पर बंदूक सटा दी, कहने लगे कि बोल कहां दाग दें. तभी हमारा एक और भाई ललित यादव मौके पर पहुंच गया. युवकों ने ललित पर गोली चला दी. एक गोली ललित के सीने में जा लगी. बाइक सवार मौके से भाग निकले।











