VIDEO- रेलवे ट्रेक पर ही जूता पहनने लगा युवक, तभी आ गयी अचानक ट्रेन, ये वीडियो देख रौंगटे खड़े हो जायें,

नयी दिल्ली। ट्रैक को नियम विरुद्ध पार करना तो अपराध है, लेकिन इस अपराध को लेकर आये दिन लोग एक बार नहीं बार-बार करते हैं। कई बार तो जान जोखिम में होने पर भी ऐसे खतरे से लोग बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स दो पटरियों के बीच लगे रेलिंग को कूद कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि छलांग लगाने के बाद उसका जूता पटरियों में फंस गया और निकल गया। इसके बाद शख्स जूता लेकर रेलिंग के पास जाकर पहनने लगा और इसी दौरान ट्रेन आ गई। इस वीडियो को @idiotsInCamera नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जिसे एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
ट्वीट पर काफी सारे कमेंट भी आ रहे हैं, जिसमें इस युवक को खरी खोटी सुनाया जा रहा है। एक ने लिखा, ‘उसे अपनी जिन्दगी को लेकर कोई चिंता नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘शायद वह इतना डर गया कि वह समझ ही नहीं पा रहा था कि वो करे तो करे क्या?’ वहीं एक ने लिखा, ‘इस शख्स को पकड़कर जमकर पिटाई कर देनी चाहिए।’ ‘इस शख्स ने तो मूर्खता की हदें पार दी, अगर ट्रेन आ रही थी तो रेलिंग के किनारे खड़ा हो जाता।’











