दर्दनाक: पहले पत्नी और बेटी की हत्या की, फिर बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदा, एक झटके में पूरा परिवार हो गया खत्म

रोहतक। पहले पत्नी और बेटी की हत्या की और फिर बेटे के साथ खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हरियाणा के रोहतक में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पूरा इलाका सन्न रह गया है। घटना रोहतक शहर के सालारा मोहल्ला में शनिवार की है। 35 साल का संदीप अपनी पत्नी रीना और दो बच्चे 6 साल की दिव्यांग बेटी और 2 साल के बेटे भावेश के साथ रहता था।

जानकारी के मुताबिक संदीप गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उनके घर में कलह भी होती था। शख्य के मानसिक रूप से पीड़ित होने और घरेलू कलह के चलते इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है. केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने पत्नी रीना और दिव्यांग बेटी की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी. दरवाजा बंद किया और इसके बाद 2 साल के बेटे को लेकर रेलवे ट्रैक की तरफ निकल गया. उसने दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर बेटे सहित अपनी जान दे दी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close