दर्दनाक हादसा : स्कूल से लौट रहे बच्चों पर गिरी दीवार… 2 छात्र की मौत, 5 की हालत गंभीर…

अलीगढ़ 30 जुलाई 2022। भीषण बारिश के बीच एक दर्दनाक खबर आ रही है। यूपी के अलीगढ़ में शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश में एक निर्माणाधीन मकान ढ़ह गया। मकान की दीवार गिर जाने से 7 बच्चे मलबे में दब गए. हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए. सभी घायलों को सीएचसी छर्रा में भर्ती करवाया गया है।

हादसा उस वक्त हुआ, जब हुसैनपुर शहजादपुर में स्कूल से लौट रहे थे। तभी बच्चों के ऊपर निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे सभी बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। मलबा हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बच्चे ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में घायल चार अन्य बच्चों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव के कालू उर्फ अभिषेक कुमार, अभिषेक, सचिन व यतिन, प्रशांत और गौरव पड़ोसी गांव निनामई स्थित एक स्कूल में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक में पढ़ते हैं। जानकारी के मुताबिक
स्कूल की छुट्टी के बाद सभी घर लौट रहे थे। गांव में आते ही तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे अतर सिंह पुत्र सोरन सिंह के निर्माणाधीन मकान की दीवार के किनारे से होकर निकल रहे थे तभी भरभराकर दीवार गिर पड़ी। इससे सभी बच्चे दीवार के मलबे में दब गए।

ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मियों ने दीवार के मलबे को हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला, तब तक 12 वर्षीय कालू उर्फ अभिषेक पुत्र रामपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र तालेवर सिंह गंभीर रूप से घायल था, जिसे परिवार वाले जेएन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close