जम्मू कश्मीर के बारामूला मे सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत,लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार…

श्री नगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के क्रिरी इलाके के वानिगाम बाला में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं की जा सकी है।

जम्मू कश्मीर बरमूला मे सेना का सर्च अभियान

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘ हाइब्रिड ‘ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान कुपवाड़ा के लादेरवान निवासी तालिब अहमदशेख और कूपबड़ा के कबाड़ी लादेरबन निवासी शमीम अहमद के रूप में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है और उनके पास से चार पिस्तौल 8 पिस्तौल मैगजीन पिस्तौल की 130 राउंड गोलियां और 10 हथगोला बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बल ऐसे आतंकवादियों के लिए ‘ हाइब्रिड’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close