बीबी ने पति के घर मरवाया छापा: “पति ने घर में छुपा रखे हैं 20 लाख ब्लैक मनी” अफसर की पत्नी की शिकायत पर पड़ा छापा, घर से मिले 19 लाख 95 हजार

दरभंगा। पत्नी ने पति की घूसखोरी की ऐसी पोल खोली, कि पति के ठिकानों पर छापेमारी हो गयी। मामला बिहार के दरभंगा का है। जहां मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाप पत्नी ने रिश्वत लेने और 20 लाख रुपये घर में ब्लैकमनी रखने का आरोप लगाया था। पत्नी की शिकायत पर पटना आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के क्रम में ननौरा स्थित वस्तु बिहार कॉलोनी फ्लेट नंबर 104 के मालिक नवीन कुमार निश्चल के घर से 19 लाख 95 हजार रुपया बरामद किया गया है। वही, नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आर्थिक अपराध इकाई, पटना की टीम के द्वारा अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल घनश्यामपुर एवं अलीनगर प्रखण्ड के मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी की पत्नी अनीता कुमारी ने EOU को शिकायत की थी कि इनके पति के द्वारा मनरेगा के पैसा लगभग 20 लाख रुपया अपने उक्त घर में रखे हुए हैं, जो ब्लैक मनी है। सूचना पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की और घर से 19 लाख 95 हजार सहित अन्य दस्तावेज को बरामद किया है।

अनीता कुमारी के द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके घर पर सूचना के आधार पर प्रभारी अंचलाधिकारी केवटी चंदन कुमार एवं महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा केवटी थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापेमारी की गई।इस मामले में अभी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close