पूर्व IRS अफसर ने की पत्नी की हत्या : कोठी नंबर D-40, साढ़े 5 करोड़ की डील… एक चूक और धरा गया हत्यारा पूर्व IRS, मर्डर के बाद स्टोर रूम में छुपा था

नयी दिल्ली। कोठी नंबर डी-40, 5.7 करोड़ रुपए में डील और सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल… हाई प्रोफाइल मर्डर की ये कहानी दिल्ली से सटे नोएडा की है। महिला वकील रेनू सिन्हा की उन्हीं के रिटायर्ड IRS पति नितिन नाथ सिन्हा ने बेरहमी से हत्या कर दी और लाश को घर के बाथरूम में छिपा दिया। नितिन अपनी आलीशान कोठी बेचकर विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन खरीददार के एक शक ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया और उसके किए का भंडाफोड़ फूट गया। अब नितिन सलाखों के पीछे है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे एक शक ने इस केस की एक-एक गुत्थी खोलकर रख दी?

पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही इस सनसनीखेत वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद आरोपी पति घर के स्टोर रूप में छुप गया था, जिसे पुलिस ने देर रात करीब 3 बजे दरवाजा तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार थाना सेक्टर 20 पुलिस को मृतिका के भाई ने सूचना दी थी कि सेक्टर 30 के D- 40 में रहनी वाली 61 वर्षीय रेनू सिन्हा पिछले दो दिनों से फोन नही उठा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का भाई और बहन के मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा तो देखा महिला अधिवक्ता का शव बाथरूम में पड़ा हुआ है. कान से खूल निकल रहा था और चेहरे पर भी कुछ हल्के चोट के निशान थे। मृतका के भाई ने अपने जीजा नितिन सिन्हा पर हत्या का आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।

मृतका के पति का फोन बंद होने के कारण पुलिस उसे ट्रेस नही कर पा रही थी, आखिरी लोकेशन घर का दिखाई दे रहा था। रात तक पुलिस मृतका के परिजनों के सामने घर पर ही छानबीन करती रही, पुलिस ने घर के सभी कमरों के ताला तोड़कर जांच की। इसी कड़ी में देर रात करीब 3 बजे छत पर बने स्टोर रूम का ताला तोड़ा तो महिला का पति अंदर ही बैठा मिला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close