भोजपुरी एक्ट्रेस का पार्टनर ने किया शारीरिक शोषण, शादी का झांसा देकर किया गंदा काम, एक्ट्रेस ने दर्ज करायी FIR

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने अपने दोस्त पुनीत पर बलात्कार का आरोप लगाया है। शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस के साथ रेप किया गया। भोजपुरी अभिनेत्री ने कहा, “जब मैं अपने करियर में अच्छा कर रही थी, तब मेरी उनसे सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई। उन्होंने बातचीत की और शुरुआत में मेरे साथ बहुत मधुर और अच्छा व्यवहार किया। क्योंकि वह फिल्म उद्योग में आना चाहते थे.” मैंने अपने संपर्कों के माध्यम से उसे काम दिलाने में मदद की।
दिन बीतते गए और वह पूरी तरह से मेरा भरोसा जीत लिया. वह हमेशा कहता था कि वह मुझसे शादी करेगा. कुछ समय बाद उसने मेरे घर भी आना शुरू कर दिया. वह मेरे आसपास ही रहने लगा। एक्ट्रेस के मुताबिक ‘वो शुरू से मुझे कह रहा है कि हमारी शादी होगी. पहले जानबूझकर आप शराब पीकर किसी के साथ फिजिकल हो जाते हो. उसके बाद फिर अगले दिन आप माफी मांगते हो। एक्ट्रसे ने पुनीत पर रेप का आरोप लगाया है. दोनों एक साथ कई सॉन्ग वीडियोज में नजर आ चुके हैं. एक्ट्रेस का दावा है कि पुनीत उनसे अननैचुरल फिजिकल रिश्ते बनाता था. एक्ट्रेस ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में पुनीत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘शुरू से ही वो ऐसे हैं. वो ज्यादा शराब पीते हैं. ये उनकी गलती है. जब हमारी दोस्ती हुई तो मेरी बहन मेरे साथ यहां मुंबई में रहती थी. उनका आना जाना मेरे घर पर बढ़ गया. मेरी बहन घर पर नहीं होती थी तो भी वो खाना खाने आ जाते थे. जब मेरी बहन चली गई तो वो पीकर आने लगे मेरे घर पर. वो मुझसे जुड़े क्योंकि उन्हें मेरी इंडस्ट्री में काम करना था. मैंने उन्हें कहा था कि मुझसे जो हो पाएगा वो मैं करूंगी और मैंने किया भी. उसका गलत फायदा उन्होंने उठाया. हमारी दोस्ती सितंबर 2021 में हुई थी. पिछले दो सालों में मेरे साथ शारीरिक शोषण हुआ है. मैंने उनपर धारा 376 और 377 के तहत उनपर मामला दर्ज करवाया है।
प्रियांशु सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पुनीत सिंह ने उनसे अननेचुरल चीजें करवाई हैं. उनका कहना है कि शराब के नशे में पुनीत उनकी मर्जी के खिलाफ उनके साथ फिजिकल हुए थे. आजतक.इन ने पुनीत सिंह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की. तब हमें पता चला कि पुनीत अभी पुलिस की कस्टडी में हैं।
एक्ट्रेस ने आगे दावा किया, “एक दिन, जब मैं बिल्कुल अकेली थी, वह अचानक शराब के नशे में मेरे घर आया और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा. अगली सुबह जब उसे होश आया, तो मैं रोई और उसे पिछली रात और जबरदस्ती की गई हरकत के बारे में बताया. मैंने उसे चेतावनी भी दी कि मैं पुलिस स्टेशन जाऊंगी. वह रोया और मुझसे माफी मांगी और उसने मुझे यह कहकर सांत्वना भी दी कि वह अपने परिवार को मना लेने के बाद जल्द ही मुझसे शादी करेगा, लेकिन उसने एक बार फिर वही किया. उसने फिर से वही किया मेरे साथ जबरदस्ती की. मुझे वह करने के लिए मजबूर किया गया जो मैं नहीं करना चाहती थी. उसने मेरे बाल पकड़ लिए और मुझसे अप्राकृतिक हरकतें करने को कहा.” बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस ने ने 29 अगस्त, 2023 को पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी।











