इंस्पेक्टर को मार दी गोली : क्रिकेट खेल रहे इंस्पेक्टर को आतंकियों ने गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही मौत, इलाके में अलर्ट जारी

श्रीनगर। आतंकी हमले में पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गये। घटना जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के ईदगाह इलाके की है। आतंकी हमले में पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी शहीद हो गये। शहीद इंस्पेक्टर मसरूर येचिपोरा ईदगाह इलाके के रहने वाले थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली है।

हमला उस समय हुआ, जब मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। मसरूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हमले के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया. सुरक्षा बल सड़कों पर गश्त कर रहे हैं. हमले की जिम्मेदारी टीआरएस नाम के आतंकी संगठन ने ली है.इस हमले के बाद दहशत फैल गई. हमलावर गोलीबारी के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close