BIT मेसरा के छात्र ने की आत्महत्या, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के सेकेंड ईयर का था छात्र

रांची। बीआईटी मेसरा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र का नाम सौरभ सुमन है। छात्र जमशेदपुर का रहने वाला है। घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक छात्र सौरभ बीआईटी मेसरा में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के सेकेंड ईयर का छात्र था। अभी तक सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है।

सौरभ सुमन ने अपने ही हॉस्टल के कमरे में गुरुवार की रात आत्महत्या की है। सौरभ सुमन जमशेदपुर के टेल्को इलाके का रहने वाला था। जानकारी मिलने के बाद बीआईटी ओपी पुलिस हॉस्टल पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। इसके साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। हॉस्टल के छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोस्तों के मुताबिक रात के खाने के लिए बाहर नहीं निकला, तब उसके कुछ दोस्त उसे बुलाने के लिए उसके कमरे तक गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब कुछ दोस्तों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सौरभ मृत पड़ा था। घटना की सूचना पर हॉस्टल में सनसनी फैल गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close