20 हजार रुपए घूस लेते हेडमास्टर को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, अपने ही स्कूल की शिक्षिका से…..

रामगढ़ हजारीबाग एसीबी की टीम ने रामगढ़ के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को ₹20000 घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसे गिरफ्तार कर एसीबी की टीम ने हजारीबाग ले गई। आरोपी हेड मास्टर ने अपने स्कूल के ही एक पारा शिक्षिका से घूस मांगी थी।

घटना के संबंध में बताया गया की उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हरदगा के हेड मास्टर ₹20000 घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। आरोपी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने अपने ही स्कूल के पारा शिक्षक से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शिक्षिका ने हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षिका की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई

दरअसल आरोपी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने अपने ही स्कूल के पारा शिक्षिका बीजो देवी से अनुपस्थिति विवरणी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोला भेजे जाने की एवज में ₹25000 की रिश्वत मांगी थी। जिसके परेशान होकर पारा शिक्षिका बीजो देवी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग से शिकायत की थी। जिसके आधार पर एसीबी ने करवाई की।

एसीबी ने पकड़ने के लिए बिछाया था जाल

मामले की शिकायत मिलने के बाद हजारीबाग एसीबी की टीम ने मामले को सत्यापन कर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी प्रमोद कुमार ने घूस की रकम को लिया। हेड मास्टर को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग का कोई भी पदाधिकारी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने से कतरा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close