CM हेमंत के कड़े तेवर: “एंबुलेंस सेवा 15 नवंबर 2023 तक हर हाल में सुधर लें, वरना…. ” मुख्यमंत्री ने चेताया, कहा, मरीजों को नियमों के चक्कर में ना उलझायें

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को गंभीर बीमारी उपचार योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं 108 एंबुलेंस सेवा के कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर शिकायतें आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा 15 नवंबर 2023 तक हर हाल में सुधरनी चाहिए। यदि एंबुलेंस सेवाओं में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस सेवा सुचारु रूप से जनता को समय से उपलब्ध होनी चाहिए। संवेदनहीनता किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं होगा। आपको बता दें कि हाल ही में एक दुर्घटना के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा बुलाने पर भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने पर उसकी मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी मरीज को नियम के चक्करों में न उलझाएं। योजनाओं का लाभ लेने को लेकर कहीं कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो। इसे लेकर प्रक्रियाओं को सरल और सहज बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य की जनता को वास्तविक और पूर्ण रूप से मिले।

इन स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत जो नए प्रविधान किए गए हैं, उनका पूरा उपयोग हो। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रियाओं में कोई जटिलता न रहे, इसका भी पूरा ख्याल रखें। राज्य की जनता को चिकित्सा अनुदान का पूरा लाभ हर हाल में मिलना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close