School Holiday : दुर्गा पूजा में बच्चों की होगी फूल मस्ती! स्कूलों में एक या दो नहीं पूरे 10 दिन की मिल रही है छुट्टियां

रांची : अगर आपका दुर्गा पूजा में कहीं घूमने का प्लान है और बच्चों का स्कूल बंद होने का इंतजार है तो यह खबर आपके काम की है. झारखंड में सरकारी स्कूल व प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. ऐसे में आप बच्चों के साथ बाहर जाने का प्लान फाइनल कर सकते हैं.

शहर के सभी स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है. प्राइवेट स्कूलों में षष्ठी यानी 20 अक्टूबर से होगी. मिशन स्कूलों में भी 20 अक्टूबर से अवकाश रहेगा. निजी स्कूलों विद्यार्थियों को छह दिनों का अवकाश मिलेगा, जबकि सरकारी स्कूलों को पांच दिनों का अवकाश मिल रहा है. सरकारी स्कूलों में महासप्तमी यानी शनिवार 21 अक्टूबर से अवकाश रहेगा. सभी स्कूलों में 25 को अवकाश समाप्त हो जाएगा. मंगलवार 24 अक्टूबर को रावण दहन होगा और गुरुवार 26 अक्टूबर से सभी स्कूल अपने निर्धारित समय से चलेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां

वही, रांची के प्राइवेट स्कूलों की बात करें, तो रांची के जाने माने डीपीएस स्कूल में बच्चों को 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक छुट्टी दी जा रही है। डीपीएस के PRO आशुतोष ने बताया कि इस बार बच्चों को अच्छी खासी छुट्टी मिल रही है। ताकि बच्चे पूजा इंजॉय करने के साथ- साथ सेल्फ स्टडी पर भी फोकस कर सकें।

इसके अलावा जेवीएम शामली में 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी दी जा रही है। रांची के मेन रोड स्थित गुरु नानक स्कूल और कराली स्कूल में भी 20 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। डीएवी हेहल में 20 से 30 अक्टूबर तक छुट्टी मिलेगी। रांची के अन्य प्राइवेट स्कूलों में भी विद्यार्थियों को 8 से 10 दिनों की छुट्टी दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close