क्या है ‘जे गुरुजी एप’ ? छात्रों को मिलेगी हर तरह की सुविधा, ऑनलाइन क्लास से लेकर सवाल- जवाब की भी सुविधा, जानिए इस एप की खासियत

रांची: आज मुख्यमंत्री 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन एप ‘जे गुरुजी ऐप’ भी लांच करेंगे।

‘जे गुरुजी ऐप’ छात्रों के लिए एक स्पेशल ऐप है। इस ऐप को कुछ इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि छात्रों को एक क्लिक पर किताब से लेकर टेस्ट सीरीज और सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आज से एक्टिव भी हो जाएगा। इस ऐप में लॉगिन के लिए विद्यार्थियों को ‘स्टूडेंट आइडी’ मिलेगी। लॉगिन के बाद छात्र ऑनलाइन क्लास भी कर सकेंगे । ऐप में प्रत्येक चैप्टर के अनुरूप सवाल भी दिये गये हैं, जिन्हें विद्यार्थी ऑनलाइन हल कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए इस एप की खासियत??

इस ऐप में सवालों के जवाब देने के दौरान किसी प्रश्न का उत्तर गलत होने पर उसके सही उत्तर की जानकारी भी दी जायेगी। साथ ही छात्रों को ये भी बताया जायेगा कि सही उत्तर के लिए वे किताब के किस चैप्टर को देखें। छात्र चाहें, तो ऑनलाइन कक्षा के वीडियो के माध्यम से प्रश्न के उत्तर को समझ सकते हैं। ऐप पर कक्षा एक से 12वीं तक की सभी किताबें भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं इसमें तकरीबन 2700 ऑनलाइन वीडियो भी अपलोड है। ऐप पर विद्यार्थी की पढ़ाई के अनुरूप उन्हें राज्य स्तर पर रैंक भी दिया जायेगा। कुल मिलाकर इस एप के जरिए छात्र एडिशनल जानकारी ले सकता है. एप का ठीक ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो बच्चों को एक्स्ट्रा ट्यूशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close