Jharkhand : SI, ASI और आरक्षी का तबादले का आदेश जारी

साहिबगंज : जिले के एसपी नौशाद आलम ने जिले तैनात दो एसआई समेत 10 पुलिसकर्मी का तबादला किया है. तबादला किए गए पुलिसकर्मी में दो एसआई, चार एएसआई और चार आरक्षी शामिल है.

इसमें जिरवाबाड़ी ओपी में तैनात एसआई कैलाश प्रसाद का नगर थाना, जितन तिग्गा का रांगा थाना, अभियोजन कोषांग में तैनात एएसआई तौफिक खां का मुफ्फसिल थाना, शिवशंकर यादव का टाउन थाना, मुफ्फसिल थाना में तैनात एएसआई प्रमोद कुमार को डीसीबी शाखा में पदस्थापित किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह डीबीसी में तैनात एएसआई उमांकांत ओझा का जिरबावाड़ी ओपी, अभियोजन कोषांग में तैनात महिला आरक्षी सरोज मुर्मू का जिरबावाड़ी ओपी, जिरबावाड़ी ओपी में तैनात महिला आरक्षी गुलनाज बेगम का जनशिकायत कोषांग, जनशिकायत कोषांग में तैनात आरक्षी पवन कुमार का बड़हरवा थाना और रंगा थाना में तैनात पवन कुमार का बरहेट थाना में तबादला किया गया है. बहरहाल, एसपी ने तबादला किए गए सभी पुलिस अधिकारियों को अविलंब योगदान देने को कहा है. साथ ही कांड का प्रभार थाना प्रभारी को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close