Jharkhand: CM हेमंत सोरेन कल 827 हाईस्कूल शिक्षक को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इन जिलों में होगी पोस्टिंग

रांची: लंबे समय से सरकारी नौकरी की आस लगाए 827 हाई स्कूल शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 2016 में आयोजित परीक्षा में विभिन्न विषयों में सफल हुए इन अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित की जायेगी।

रांची के स्वर्गीय रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान मोरहाबादी में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुसंशित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दी जायेगी. इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावे राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची सांसद संजय सेठ और रांची विधायक सीपी सिंह को भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा आमंत्रित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिन के 1 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है. शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि 827 माध्यमिक शिक्षकों के नियुक्ति के बाद हाई स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों में कमी आयेगी. उन्होंने कहा कि इस मौके पर विभाग द्वारा तैयार एक डिजिटल शिक्षा आधारित एप को भी लॉन्च किया जाएगा।

इन जिलों में होगा पदस्थापन

जिन जिलों में ये शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे उनमें पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, पलामू, दुमका, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग, रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, धनबाद और पाकुड़ शामिल हैं. इन जिलों में संगीत, इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, अरबी, फारसी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इतिहास-नागरिक जैसे विषयों के शिक्षक नियुक्त किए जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close