“जेल गया तो बड़ा आंदोलन होगा” CM हेमंत सोरेन ने चेताया, कहा- गरीब हैं तो क्या कुछ भी बोल देंगे….कुछ भी आरोप लगा देंगे

चक्रधरपुर। हाईकोर्ट से झटके के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगता है जेल जाने का अहसास हो रहा है। चक्रधरपुर में उन्होंने अपने संबोधन में इस बात के संकेत दिये हैं। अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा है कि विरोधियों को लगता है कि मुझे जेल में बंद कर वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जायेंगे, तो ये उनका मंसूबा कामयाब नहीं होने वाला है। हेमंत सोरेन वीर शहीद देवेंद्र मांझी की शहादत दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यहां देखे विडियो
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल गए तो बड़ा आंदोलन होगा… झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीब का बेटा हूं इसलिए मुझे झूठे केस में जेल भेजने के तैयारी कर रहे हैं, यह होने नहीं देंगे।हेमंत सोरेन ने कहा कि जेल गए तो बड़ा आंदोलन होगा। इस बार सोच लिया है कि सीधे आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि उनके पास वाशिंग मशीन है उसमें किसी को भी डाल दो उसके धुलाई हो जाती है,वह बच जाते हैं। उन्होंन कहा कि झारखंड का केंद्र ने 1.36 लाख करोड़ रुपया बकाया है, इसका हिसाब मांगने पर संस्था ने जाल में फंसाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि जब हम तेजी से चलने लगते हैं, तो हमें पीछे खींचने की कोशिश की जाती है. उन्होंने भाजपा का बिना नाम लिए कहा कि बीस साल तक आपने सरकार चलाया और भ्रष्टाचारी हम हो गए. हमारी सरकार इससे डरने वाली नहीं है. अगर हमें जेल भेजा जाएगा तो हमारी जनता मजबूती के साथ लोहा लेगी. अब आर-पार और सीधी लड़ाई होगी।












