रिसॉर्ट के नाम पर वेश्यालय चलाने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार.. कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट..

गाजियाबाद – मेघालय पुलिस ने बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी के कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस ने आरोपी नेता को हापुर से गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी नेता पर फार्म हाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप लगा हुआ है।

रिसोर्ट से 6 बच्चों को किया गया था रेस्क्यू।

दरअसल बीते शनिवार को भाजपा के मेघालय उपाध्यक्ष बर्नार्ड इराक के के स्वामित्व वाले तुरा के एक रिसोर्ट से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने दावा किया था कि रिसोर्ट में एक वेश्यालय चलाया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान फार्म हाउस रिंपू बागान से 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान मराक फरार हो गए थे। बर्नार्ड विद्रोही ग्रुप आचक नेशनल वालंटियर काउंसिल के चेयरमैन भी रह चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट ।

मेघालय के पुलिस प्रमुख एलआर बिश्नोई के अनुसार रेड के दौरान रिसोर्ट से भारी मात्रा में शराब समेत कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई है। एसपी के अनुसार यहां से कई बार नाबालिक का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके बाद आईपीसी की धारा 366 ए और 376 के अलावा पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी उसे और उसके दोस्त को रिपू बागान ले गया था, जहां उसके साथ आरोपी व्यक्तियों ने कई बार यौन शोषण किया। इसके बाद कोर्ट ने माराक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का कहना है पुलिस कार्रवाई कर रही है। जैसे जैसे सबूत मिल रहा है, पुलिस अपना काम कर रही है। सारी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया से चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close