बड़ी खबर : सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, आदेश जारी

धनबाद : झारखंड में दुर्गापूजा को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसे लेकर कई जिलों में तैयारियां भी तेज हो गई हैं. आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है. जिसके तहत धनबाद पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. आने वाले त्योहार को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने सभी थानेदार, सार्जेट, सिटी एसपी एवं वितंतु पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर ये आदेश जारी किया है.

इस आदेश के मुताबिक आगामी आगामी दुर्गापूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था डियूटी के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है. सभी थाना, ओपी प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर, डीएसपी, एसडीपीओ को निर्देश दिया जाता है कि उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिये काफी संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं की जाएगी. साथ ही 9 अक्टूबर से स्वीकृत अवकाश में भी प्रस्थान नहीं देंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष परिस्थिति में आरक्षी, हवलदार संवर्ग के कर्मियों का अवकाश संबंधित डीएसपी, एसडीपीओ एवं पुलिस पदाधिकारियों का अवकाश अधोहस्ताक्षरी के स्तर से स्वीकृत किया जायेगा. सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैदी से विधि-व्यवस्था संधारण का कार्य करेंगे.

अनुमति अवकाश पर गये श्रावणी मेला डयूटी में तैनात र पुलिसकर्मी पर योगदान नहीं देने पर होगी कार्रवाई

विधि व्यवस्था को देखते हुए श्रावणी मेला डियूटी के लिए पांच दिनों की अनुमति अवकाश लेकर समय पर योगदान नही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. अनुमति अवकाश पर गये पुलिसकर्मी को 11 अक्टूबर तक योगदान देना होगा. धनबाद एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद जैप-3, गोविन्दपुर से धनबाद जिलाबल के सभी पीटीसी प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों को पांच दिनों की अनुमति अवकाश उपभोग करने के 11 अक्टूबर के पूर्वा में अपने कर्तव्य पर योगदान कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है. ससमय योगदान नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close