Big Breaking : JSSC ने जारी की शिक्षक भर्ती की नई संशोधित तिथि, जानें क्या है नया आदेश

रांची : झारखंड हाईकोर्ट से सहायक शिक्षक (आचार्य) नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक हटाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की नयी तिथियां जारी कर दी गई हैं. झारखंड स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने इसकी सूचना जारी कर दी है.

JSSC के मुताबिक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 24 अक्टूबर तक किया जा सकता है. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए 26 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. 28 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र संशोधित कर सकते हैं. वहीं JSSC ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि रिट संख्या 4049/2023 में झारखंड हाईकोर्ट जो भी अंतिम आदेश पारित करेगा, उससे सभी नियुक्तियां प्रभावित होंगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में 26000 सहायक शिक्षकों (आचार्य) की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है. हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में पारा शिक्षकों को 50% आरक्षण दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. जिसके बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो चुका है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close