5 हमउम्र लड़कों की रहस्यमयी तरीके से मौत, पुलिस को घटना की भनक तक नहीं

मुजफ्फरपुर। शहर में चार घंटों में हम उम्र पांच युवाओं की रहस्यमय तरीके से मौत से हो गई। करीब एक किमी की परिधि में इन मौतों का कारण कोई बताने के लिए तैयार नहीं है, मगर घटना को लेकर इन मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सभी की मौत एक ही तरह से हुई है। एक के बाद एक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर मिठनपुरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मैसेज प्रसारित भी हुआ था, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
ये खबर भी पढ़ें…
थोड़ी-बहुत छानबीन के बाद पुलिस शांत हो गई, मगर घटना के दो दिन बाद भी मोहल्ले में दबी जुबान बात लोगों के सामने आती रही। नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना सामने नहीं आई है। अगर इस तरह की घटना हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें…











