झारखंड: विधायक को मिली X केटेगरी की सुरक्षा, अब CRPF जवान सुरक्षा घेरे में रहेंगे तैनात

रांची। विधायक कमलेश सिंह अब सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सरकार की तरफ से पलामू के हुसैनाबाद से विधायक व पूर्व मंत्री कमलेश सिंह को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। कमलेश सिंह नक्सलियों की हिट लिस्ट में रहे हैं। कई दफा जान से मारने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा मामलों की समीक्षा के बाद अब सरकार की तरफ से उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई है।

दरअसल कमलेश सिंह का परिवार नक्सलियों की हिट लिस्ट में रहा है। नक्सलियों ने उनके घर को उड़ा दिया था, जबकि भाई की कई संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। कई बार उन्हें धमकी भरे पत्र दिए गए हैं।विधायक कमलेश सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर कमलेश सिंह के सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमलेश सिंह पलामू के हुसैनाबाद से विधायक हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कुछ दिनों पहले कमलेश सिंह ने झारखंड की यूपीए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद राज्य सरकार ने कमलेश सिंह के सुरक्षा व्यवस्था को वापस ले लिया था।पूरे मामले में कमलेश सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा, जिसके बाद उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close