रांची : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में चोरी, मामला दर्ज

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय धुर्वा में चोरी हुई है. दीपावली के दौरान जब स्कूल की छुट्टी थी, तब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. चोरों ने स्कूल में लगे ताले को तोड़कर मध्याह्न भोजन की सामग्री सहित भोजन बनाने का सारा सामान उड़ा ले गये. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एस तिग्गा ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि स्कूल में 13 से 15 नवंबर तक दीपावली का अवकाश था. 16 नवंबर को जब स्कूल खुला तो जानकारी मिली कि स्कूल से मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखा गया दो सिलिडेंर, एक गैस चुल्हा, 50 किलो चावल, तीन पीस डेग, एक बड़ा गमला, दो छोटा डेंग व अन्य खाद्यान्न सामग्री गायब हैं. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन फिलहाल चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close