जांच एजेंसी का बड़ा खुलासा , SP ने रची थी ED अफसरों को फंसाने की साजिश’

रांची। जमीन घोटाले में जेल में बंद कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल के नक्शे कदम पर साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम चल रहे थे।

ईडी को अब तक की जांच में जो सबूत मिले हैं, उसके अनुसार जिस तरह अमित अग्रवाल ने झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार को फंसाने के लिए कोलकाता बुलाकर 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तारी कराई। उसी तरह एसपी नौशाद आलम ने भी ईडी के विरुद्ध साजिश रची।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी ने अमित अग्रवाल व राजीव कुमार प्रकरण की तरह एसपी नौशाद आलम की ईडी के विरुद्ध सक्रियता की पहचान की है। एसपी ने भी ईडी के गवाह विजय हांसदा को गवाही से मुकरने के लिए न सिर्फ उस पर दबाव बनाया, बल्कि उसे दिल्ली जाने व आने के लिए रांची पुलिस केंद्र के सार्जेंट के माध्यम से विजय हांसदा का टिकट करवाया।

ईडी के अधिकारियों को एससी-एसटी उत्पीड़न के केस में फंसाने के लिए भी एसपी नौशाद आलम ने ही साजिश रची। ईडी को इससे संबंधित जानकारी मिली है। रांची के तत्कालीन एसपी ग्रामीण नौशाद आलम के विरुद्ध ईडी कार्यालय में जमीन पर जबरन कब्जा दिलाने से लेकर अवैध बालू तस्करी से संबंधित भी डेढ़ दर्जन शिकायतें भी है। बुधवार को ईडी इन सभी बिंदुओं पर उनसे पूछताछ करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close