झारखंड: मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जैक ने परीक्षा की तारीखों का किया एलान, जानें कब से होंगे एग्जाम

रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. छह फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होगी।

झारखंड में मैट्रिक (दसवीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है. छह फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने इसकी घोषणा की. झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. जैक बोर्ड ने तारीखों की घोषणा कर दी है. छह फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी. 26 फरवरी तक मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. मैट्रिक और इंटर के लिए प्रैक्टिकल की परीक्षा 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक ली जाएगी. एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा छह फरवरी 2024 से शुरू हो रही है. पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक परीक्षा होगी. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. ये परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी. 26 फरवरी तक ये परीक्षाएं चलेंगी. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है।

मैट्रिक और इंटर के लिए प्रैक्टिकल की परीक्षा 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक ली जाएगी. 25 जनवरी 2024 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close