ये क्या कर रहे हैं मास्टर साहब! कमरिया गोले-गोले राजाजी के बाद…तेरी आंख्या का ये काजल वाला डांस, ट्रेनिंग सेंटर में ठुमके लगाने वाले शिक्षक नपेंगे, जारी हुआ नोटिस

मोतिहारी। BPSC शिक्षकों पर नौकरी की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। कहीं कोई मनमर्जी तरीके से संगठन बना रहा है, तो कहीं अश्लील गाने पर महिला शिक्षिका ठुमके लगा रही है। सिर्फ जमुई ही नहीं बिहार के कई हिस्सों से शिक्षकों के डांस का ऐसे ही वीडियो वायरल हो रहा है। जमुई में कमरिया गोले-गोले वाले डांस के बाद अब मोतिहारी में तेरी आंख्या का ये काजल वाला मास्टर साहब का डांस खूब वायरल हो रहा है।
Video….
इस गाने पर सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिला शिक्षिका भी खूब डांस करते नजर आ रहे हैं। इधर सोशल मीडिया में वायरल डांस वीडियो पर अब नव नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है। तेरी अंखियों का ये काजल वाला डांस मोतिहारी के छतौनी में संचालित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का बताया जा रहा है। जिसपर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे है।
पूरे मामले में प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई शिक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस भेज दिया है और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.स्पष्टीकरण नोटिस में कहा गया है कि आप प्रोवेशन पीरियड में है. आपकी अभी नियुक्ति भी नहीं हुई है. आपको सिर्फ औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया है.प्रशिक्षण के दौरान इस तरह की गतिविधि अमर्यादित और अशोभनीय है.आपके द्वारा की गयी इस हरकत की वजह से महाविद्यालय और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है.ऐसे में आपको औपबंधिक नियुक्तिप6 को क्यों नहीं रद्द कर दी जाय.आप 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण दे.












