तीन युवक की मौत : धनतेरस पर खरीदी बुलेट, दिवाली के दूसरे दिन ही तीन दोस्त की चली गई जान

रामगढ़ । जिले के मांडू थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है।घटना कुजू से मांडू लौटने के क्रम में हुई। धनतेरस की दिन खरीदी गई रॉयल एनफील्ड मे तीनों दोस्त सवार थे। रिलायंस पेट्रोल पंप केसमीप सोमवार 6:00 बजे शाम अज्ञात टेलर की चपेट में आने से रॉयल एनफील्ड में सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
घटना के संबंध में बताया गया है कि ये तीनों युवक मांडू के रहनेवाले थे. लालदेव करमाली ने धनतेरस के अवसर पर अपने बेटे के लिए रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदी थी. इसी मोटरसाइकिल से तीनों युवक कुजू से अपने घर मांडू लौट रहे थे. इसी क्रम में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. इसमें तीनों युवकों करण कुमार, पिता राजू साव, रौनक कुमार, पिता लालदेव करमाली व रोहित कुमार, पिता कुलदीप साव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. मांडू थाना प्रभारी के द्वारा तीनों लाशों को थाना लाया गया.










