सुरंग हादसे में झारखंड बिहार के कई मजदूर फंसे, 30 घंटे से चल रहा रेस्क्यू, गिरिडीह के दो मजदूर

उत्तराखंड। दीपावली के दिन बड़े हादसे की खबर है, जिसमें 40 मजदूर के फंसे होने के सूचना है।उत्तरकाशी सुरंग हादसे में झारखंड बिहार के कई मजदूर के फंसने की सूचना है।प्राप्त सूचना के अनुसार गिरिडीह जिले के भी दो मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. दोनों मजदूर जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.सुबोध कुमार वर्मा पिता बुधन महतो सिमराधाब,बिरनी, विश्वजीत कुमार वर्मा, केसोडीह,बिरनी के बताए जा रहे है। दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं.

कैसे हुई घटना

केशोडीह पंचायत के मुखिया केके वर्मा ने मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक, सिल्क्यारा की ओर से 179 मीटर आगे सुरंग का 65 मीटर हिस्सा टूट गया है. बता दें कि उत्तरकाशी जिले में ऑल वेदर रोड परियोजना की सुरंग ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक बनाई जा रही है. 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. करीब चार किलोमीटर की खुदाई का काम पूरा हो चुका है. लेकिन इसी बीच सुरंग का बड़ा हिस्सा टूट गया है. सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल 40 मजदूर हादसे में फंसे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर अंदर फंस गए हैं. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि कुल 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. जिसमें से जानकारी मिल रही है कि 18 मजदूर झारखंड के हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close