रघुवर दास आज झारखंड में : राज्यपाल बनने के बाद आज पहली बार आएंगे झारखंड

रांची : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को शहर आएंगे। वे भुवनेश्वर से सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर आएंगे। दीपावली पर वे सपरिवार जमशेदपुर में रहेंगे। 14 नवंबर को वे ट्रेन से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल की शपथ लेने के बाद रघुवर दास पहली बार अपने गृह प्रदेश आ रहे हैं।

दिन के तीन बजे एग्रिको स्थित आवास पर उनका स्वागत किया जायेगा. भाजपा महानगर के प्रवक्ता प्रेम कुमार झा ने बताया कि स्वागत की तैयारी की जा रही है. शुक्रवार को राजभवन में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यपाल रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रघुवर दास शनिवार को दोपहर हवाई मार्ग से भुवनेश्वर से रांची रवाना होंगे. रांची हवाई अड्डा पर एक बजे उतरेंगे. वहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. तीन बजे वे एग्रिको आवास पहुंचेंगे. दिवाली में शहर में रहेंगे. गोवर्द्धन पूजा के बाद 14 नवंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे. उल्लेखनीय है कि रघुवर दास ने 31 अक्तूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close