HPBL ब्रेकिंग : पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा…. विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत….मौत का भयावह VIDEO आया सामने

छपरा। बिहार के छपरा से एक बड़ी खबर आ रही है। पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कई लोग घायल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूनचा है। घटना छपरा के सारण जिला के खोदाईबाग गांव की बतायी जा रही है। एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि खोदाईबाग में तीन भाईयों का कमान था, जिसमें साइकिल और रेडिमेड की दुकान चलती थी और पीछे पटाखा बनाने का काम होता था। रविवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी और विस्फोट हुआ। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी है।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दो किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनायी गयी। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आयाहै। धमाके से एक तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक जो फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वो अवैध थी। वहां सैफ्टी के भी कोई इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने की वजह से जोरदार विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दबे हें। पुलिस राहत का काम लगातार चला रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को आशंका है कि पटाखा में ब्लास्ट के साथ-साथ घर भी पूरी तरह से जमींदोज हो गया। अभी तक मकान का मलबा पूरी तरह से हटा नहीं है। मकान से अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। खैरा थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान विस्फोट की घटना हो चुकी है। कई लोगों की ऐसी घटनाओं में पहले भी मौत हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close