DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में हुआ छठ पूजा का नाटकीय मंचन,सफाई और शुद्धता का दिया संदेश

भवनाथपुर। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर टाउनशिप में गुरुवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की नाटकीय मंचन किया गया।छठ पूजा का नाट्य रूपांतरण द्वारा बच्चों को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के महत्व से बच्चों को अवगत कराया गया।नाटकीय मंचन के दौरान विद्यालय छठ पूजा के भक्तिमय रंग में सराबोर हो गया था।

छठ महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ओपी सिंह ने छठ माता की पूजा अर्चना कर किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए शिक्षको ने कहा कि पुराणों के अनुसार छठ माता भगवान सूर्य की बहन है इसलिए सर्वप्रथम महाभारत काल में छठी माता की पूजा कर्ण ने की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी काल में जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गये थे तब द्रोपदी ने भी छठी माता की पूजा की थी। यह पूजा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से यह पर्व मनाया जाता है।

खासतौर पर छठ पूजा में कड़ाई के साथ साफ सफाई एवं शुद्धता का पालन करने की प्रक्रिया को मेन थीम बनाकर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया गया।नाटकीय मंचन में सत्यम कुमार सिंह, चारू सिंह, प्रिया सिंह, प्रियांशी प्रिया, सुहानी कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने व्रती का अभिनय किया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि पूर्णिमा कुमारी, अक्षिता द्विवेदी, अंशिका मेहता, सोनम,रेशमी, चंदा दुबे आदि छात्राओं द्वारा छठ गीत गाया गया।कार्यक्रम की देखरेख एवं संचालन में शिक्षक संजय राय भट्ट, प्रवीण पाण्डेय, गणेश त्रिवेदी, बबलू प्रजापति, बी बी शाहू, शौकत अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close