झारखंड में बारिश : आज से तापमान में और भी होगी गिरावट, धनतेरस तक इन इलाकों में बारिश की आशंका, दीवाली से पहले कंपकंपाने वाली ठंड

रांची। छठ के पहले ही इस बात ठंड ने दस्तक दे दी है। आज से तापमान में गिरावट होनी शुरू हो गयी है। सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है अभी पारा और गिरेगा औऱ ठंड बढ़ेगी। आसमान में घिरे बादल छटने लगे हैं। पश्चिमी भाग में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस 7 नवंबर के आसपास दस्तक दे रहा है. जिससे मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. झारखंड के कुछ हिस्सों में इसका बारिश के रूप में प्रभाव पड़ सकता है.आने वाले 4 दिनों तक कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस कारण इस बार दिवाली में अच्छी खासी ठंड देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले साल की तुलना में तापमान ज्यादा गिरा है। इसी समय पिछली बार यानि नवंबर के महीने में तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास था जो इस वक्त 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 नवंबर तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.जैसे रांची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा, गुमला व लोहरदग़ा में बारिश की संभावना जताई गई है.यहां वज्रपात की कोई आशंका नहीं है. लेकिन बारिश के कारण इन जिलों में ठंड काफी बढ़ेगी और तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। इसमें भी एक से दो डिग्री की बढ़त दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जाहिर की है। रांची समेत राज्य के कई हिस्से में बादल नजर आ रहे हैं। पश्चिमोत्तर भाग में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस 7 नवंबर के आसपास दस्तक दे रहा है जिससे मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

झारखंड के कुछ हिस्सों में इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। त्योहारी मौसम में राज्य में ठंड बढ़ेगा। कनकनी बढ़ेगी दिवाली औऱ छठ में तापमान में अच्छी गिरावट आयेगी। पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे सकता है। इसका झारखंड पर कितना असर पड़ेगा यह अबतक साफ नही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close