दो बहनों ने आपस में कर ली शादी: परिवार ने दर्ज की आपत्ति, तो दोनों पहुंच गयी थाने, फिर मचा खूब बवाल, जानिये फिर क्या हुआ

पटना। महिला थाने में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो बहनों से एक दूसरे से प्यार करने की बात कहकर साथ रहने की जिद करने लगी। दोनों रिश्ते में अपनी मौसेरी बहन है। दोनों का कहना है कि वो एक दूसरे से प्यार करती है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां सीवान की रहने वाली है, जो पटना में एक साथ एक कमरे में पति-पत्नी की तरह रहती है।

पूरा मामला सीवान का है, लेकिन अब दोनों बहनें भागकर पटना में रह रही हैं। परिजनों के आपत्ति के बाद दोनों ने पटना के एसएसपी को एक आवेदन देकर खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में परिजन भी काफी नाराज हैं, लेकिन दोनों बहने शादी के बाद दोनों के परिवार वाले परेशान हैं। वे इस रिश्ते के खिलाफ है। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों बहनें पति-पत्नी के रिश्ते में ही रहना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों पटना के महिला थाने पहुंच गई और पुलिस को आवेदन देकर इस बात की जानकारी दी कि पिछले 3 सालों से एक साथ रह रहे हैं। दोनों ने अपने परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के बाद महिला थाने में उनके परिजन भी पहुंच गए, लेकिन दोनों बहनें घर जाने के लिए तैयार नहीं थीं। महिला थाने की पुलिस उन्हें काउंसिलिंग के लिए लेकर कमरे के अंदर ले गए, फिर भी दोनों घर वापस जाने को तैयार नहीं हुई।

दोनों बहनों ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों दोनों वयस्क हैं और साथ रहना चाहती हैं। दोनों अपनी मर्जी से बिना दबाव के अपना-अपना घर छोड़कर पत्नी-पति की तरह रह रहे हैं। अगर मेरे परिजन किसी तरह की शिकायत हम दोनों के खिलाफ करते हैं तो संज्ञान नहीं लिया जाए। हम दोनों के ऊपर हमला होता है या किसी तरह की घटना होती है तो हमारे माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार होंगे। दोनों घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। बालिग होने का हवाला दे रही थीं। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। परिजन भी घर लौट गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close