चुनाव ड्यूटी के दौरान दारू पार्टी : इलेक्शन ड्यूटी में शराब पीकर पहुंच गये तीन शिक्षक, करने लगे ड्रामा, दो प्रजाइडिंग अफसर व एक पोलिंग अफसर सस्पेंड

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़)। चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करने वाले तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के 20 सीटों पर आज चुनाव होना है। चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से पहले तीन शिक्षक शराब पीकर चुनाव सामिग्री स्थल पर पहुंच गये। शराबी शिक्षकों को लेकर मौजूद अधिकारी-कर्मचारी दंग रह गये। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही मामले में तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

तीनों शिक्षकों में दो की पीठासीन अधिकारी और एक ही फर्स्ट पोलिंग अफसर के रूप में ड्यूटी लगी थी। लेकिन, पोलिंग पार्टी में शामिल तीनों शिक्षक शराब में धुत्त होकर पहुंच गये। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जिन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है, उनमें प्रधान पाठक नारायण सिंह मंडावी, प्रधान पाठक देवेन्द्र कुमार नेताम एवं सहायक शिक्षक टी (एलबी) चरणन सिंह मरकाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मतदान केन्द्र के लिए रवानगी के दौरान तीन मतदान कार्मिक शराब पीकर पहुंचे थे। इसकी शिकायत मौजूद अधिकारियों ने कलेक्टर दीपक सोनी से कर दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने तीनों शिक्षकों की जांच कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद तीनों शिक्षकों का मुलाअजा कराया गया। सामग्री वितरण स्थल में उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने मुलायजा के दौरान तीनों शिक्षकों के शराब पीने की पुष्टि की। जिसके बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने तीनों मतदान कार्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close