घुड़सवारों के करतब, महिला बैंड की धुन और श्वान दल का रोमांच… रायपुर में ऐसा रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह

हॉर्स शो से लेकर विस्फोटक और नारकोटिक सामग्री की पहचान तक, पुलिस परेड ग्राउंड में जवानों और प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाया शानदार कौशल

 

रायपुर, 15 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के साथ पुलिस बल की दक्षता और साहस का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह में घुड़सवार दल के रोमांचक हॉर्स शो, प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड की लयबद्ध प्रस्तुति और छत्तीसगढ़ पुलिस के श्वान दल के प्रदर्शन ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घुड़सवार दल का हॉर्स शो बना आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेज़ाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड जैसी रोमांचक प्रस्तुतियां दीं।

आरक्षक धनेश्वर कंवर ने अश्व आदित्री के साथ फ्लैग मार्च किया, जबकि अजय कुमार यादव ने अश्व आभा पर स्टैडिंग सैल्यूट प्रस्तुत किया। टेंट पैगिंग में रूद्र, अश्वस्थामा, प्रिंसेस सारा और शक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं युवराज, अवनि, कावेरी, जूही और ओजस ने शो जंपिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घुड़सवारों के साहसिक करतबों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

महिला बैगपाइपर बैंड की धुनों ने मोहा मन

समारोह में आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने भी शानदार प्रस्तुति दी। 20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 35 सदस्यीय बैंड ने क्विक मार्च के दौरान इंडिया गेट, केसरिया बाना, हार्श मेन, शांति सेना और पुलकित हिमालय जैसी धुनें प्रस्तुत कीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा स्लो मार्च में नवरंगी और तर्शपे रील के साथ ड्रम कॉल की प्रस्तुति दी गई। बैंड के सदस्यों ने बैगपाइपर, बेस, टेनर और साइड ड्रम सहित विभिन्न वाद्ययंत्रों से मनमोहक धुनें बजाईं।

इस महिला बैगपाइपर बैंड ने वर्ष 2022 में हरियाणा के पंचकुला स्थित आईटीबीपी के बीटीसी मानु में छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वर्ष 2024 में दीमापुर, नागालैंड में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में दल ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद हैदराबाद में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस पाइप बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दल को गोल्ड मेडल मिला। सोनबती ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में बेस्ट कंडक्टर और ऑल राउंडर द बेस्ट का खिताब भी हासिल किया।

श्वान दल ने दिखाया गजब का कौशल

समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के डॉग स्क्वाड ने भी अपनी दक्षता और अनुशासन का रोमांचक प्रदर्शन किया। स्क्वाड प्रभारी राज कपूर के नेतृत्व में प्रशिक्षित श्वानों ने सात अलग-अलग विधाओं में अपनी क्षमता दिखाई।

पुलिस डॉग मैक्स ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रशिक्षित श्वानों ने कमल के फूल की आकृति में खुद को व्यवस्थित कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

श्वानों ने सिट, डाउन, रेस्ट, स्लीप, रोल और अप जैसे निर्देशों का पालन करते हुए अपनी ट्रेनिंग का प्रदर्शन किया। आग से भरे गोल रिंग के बीच से दुलार, मेरी और शिवा नामक श्वानों ने छलांग लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

विस्फोटक और नारकोटिक सामग्री भी खोजी

डॉग स्क्वाड के प्रदर्शन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनकी खोजी क्षमता रही। प्रशिक्षित श्वानों ने जमीन में दबे विस्फोटक पदार्थों और नारकोटिक सामग्री को सूंघकर पहचानने का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा कई अलग-अलग गंधों के मिश्रण में से निर्धारित गंध को पहचानने और रूमाल की गंध के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने की क्षमता भी प्रदर्शित की गई।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि पुलिस बल के साहस, अनुशासन, प्रशिक्षण और कार्यक्षमता की भी प्रभावशाली झलक पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close