“रेप में फंसा दूंगी”, महिला की धमकी से डरे युवक ने कर ली आत्महत्या, बेटी को स्कूल भेज फांसी के फंदे पर झूला

रांची। रेप के आरोप से डरे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक महिला बार-बार युवक पर रेप के आरोप में फंसा देने की धमकी दे रही थी। शादी शुदा युवक की आत्महत्या मामले में अब शिकायत के आधार पुलिस जांच में जुट गयी है। मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर तेलीपाड़ा की है।

महिला दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रही थी। मृतक की पत्नी आरती देवी ने इस संदर्भ में शिकायत भी की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जप्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। मृतक की पत्नी आरती देवी के मुताबिक उसके पति उससे सदर थाना क्षेत्र के भिस्ती पाड़ा निवासी एक महिला द्वारा उसे फंसाये जाने की धमकी दे रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस धमकी से उसके पति काफी डरे हुए थे। सुबह पति मुकेश ने उसे काम पर जाने के लिए भेजा। बेटी को भी स्कूल भेज दिया। इस बीच वह घर पर अकेला था। उसी दौरान उसके पति ने फांसी लगा ली। बेटी जब स्कूल से घर वापस लौटी तो उसने गेट को बंद पाया। जिसके बाद घटना की जानकारी उसने अन्य लोगों की दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close