गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हुआ चौकीदार, झाड़ियों से मोबाइल बरामद

गिरिडीह: तिसरी थाना में पदस्थापित चौकीदार राहुल यादव मॉर्निंग वॉक करने के दौरान गायब हो गया है. राहुल मुख्य रूप से तिसरी थाना के सामने के इलाके का रहने वाला है. राहुल के गायब होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. दूसरी ओर पुलिस भी लगातार राहुल की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल यादव शुक्रवार की सुबह करीब 3.30 बजे हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था. शराब माफियाओं पर अपहरण करने की आशंका जताई गई है. तिसरी- चंदौरी मार्ग पर झाड़ियों से चौकीदार का मोबाइल भी मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें…










