बड़ी खबर : JSSC ने जूनियर क्लर्क इंटर लेवल भर्ती प्रक्रिया की रद्द, 2 नवंबर से भरा जाना था आवेदन, JSSC की तरफ से जारी नोटिस पढ़िये

रांची। JSSC ने जूनियर क्लर्क इंटर लेवल वैकेंसी के लिए आवेदन की तारीख दूसरी बढ़ा दी है। पहले 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की तारीख थी, लेकिन उसे बढ़ाकर 2 नवंबर कर दिया गया था। अब 2 नवंबर से भी आवेदन की तारीख आगे बढ़ गयी है। JSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगले आदेश तक के लिए भर्ती प्रक्रिया को टाल दिया गया है। इससे पहले 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक आवेदन किया जाना था। लेकिन अब आवेदन प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। JSSC की तरफ से कहा गया है कि आवेदन के संबंध में सूचना वेबसाइट पर जारी की जायेगी।

863 पदों पर होगी नियुक्ति
इस विज्ञापन के जरिए कुल 863 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें नगर आवास विभाग, श्रम निदेशालय, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खान विभाग आदि शामिल है। लिखित परीक्षा के बाद कौशल परीक्षण लिया जाएगा। इसमें शॉर्ट हैंड के लिए उम्मीदवारों को 80 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइप करना होगा। एससी और एसटी उम्मीदवारों को हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त हिंदी टाइप टेस्ट होगा। हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से 250 शब्दों को दस मिनट में कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। इसमें पास करने के लिए दो फीसदी से अधिक गलतियां नहीं होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से होगी चयन परीक्षा
परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। परीक्षा एकल ली जाएगी। परीक्षा में सभी सवाल वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय उत्तर वाले होंगे। एक प्रश्न का पूर्ण अंक तीन होगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक काटे जाएंगे। भाषा पेपर को छोड़ कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में रहेंगे। मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पहला पेपर भाषा ज्ञान का होगा। इसमें 120 प्रश्नों के जवाब दो घंटे में देने होंगे। हिंदी में 60 और अंग्रेजी में 60 प्रश्न होंगे।
दूसरा पेपर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का हागा। 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से 30, झारखंड राज्य से संबंधित 40 और कंप्यूटर ज्ञान और कंप्यूटर टाइपिंग से 50 प्रश्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close