आज ED करेगी मुख्यमंत्री से पूछताछ, गिरफ्तारी की अटकलें तेज,कैबिनेट मंत्री ने जताई आशंका

नई दिल्ली । ईडी की समन जारी होने के बाद पूछताछ के लिए आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज यानी गुरुवार को ईडी उनसे पूछताछ करेगी. आशंका ये भी जताई जा रही है कि ईडी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है.
इधर, दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल से होने वाली पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है. पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि बीजेपी को चुनावों में हार का डर सता रहा है इसलिए वो आप ने बड़े नेताओं को जेल में डाल रही है. ताकी वो चुनाव ही न लड़ सके और बीजेपी की जीत का रास्ता साफ हो सके.
ईडी दो नवंबर को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी- आतिशी
इससे पहले आम आदमी पार्टी की नेता सह कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बीते मंगलवार को ही मीडिया से बात करते हुए इस बात की आशंका जताई थी कि आम आदमी पार्टी को निशाने बनाने के लिए बीजेपी कई हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है. आतिशी ने कहा कि बीजेपी जानती है कि चुनावों में सीएम केजरीवाल को नहीं हराया जा सकता है. ऐसे में बीजेपी उन्हें गिरफ्तार कर चुनाव लड़ने से रोकने को कोशिश कर रही है. बता दें, ईडी कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है.
सीएम केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार!
राघव चड्ढा ने कहा है ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है. उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी की एजेंसियां केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के निशाने पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी है. उन्होंने कहा की केन्द्रीय एजेंसी बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तक के ऊपर दबाव बनाने में लगी है.











