नशे में दारोगा जी! तमंचे से बंदूक निकाल दे दना दन 28 राउंड की फायरिंग, पुलिस लाइन में दहशत

हजारीबाग : पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम शराब के नशे में एक एसआई द्वारा ताबड़तोड़ 28 राउंड गोलियां चलाने का मामला प्रकाश में आया है. एसएसआई ने पुलिस लाइन के अंदर ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर से 28 राउंड गोलियां चलाई. जिससे पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि एसआई बृजनंदन पीसीआर ड्यूटी में कार्यरत है. शाम सात 7 बजे ड्यूटी कर वापस पुलिस लाइन आने के बाद बैरक में ही थे. इसके बाद रात करीब आठ बजे पुलिस लाइन की सड़क पर निकल कर करीब 6 राउंड हवा में गोली चला दी.

बताया जा रहा कि एसआई शराब के नशे में थे. इसके बाद भी मन नहीं भरा, तो फिर अपने कमरे में जाकर रिवॉल्वर में फिर से गोली भरी और हवा में चलाने लगे. बताया जा रहा है कि मैग्जीन में 35 गोली होती है, जिसमें 28 गोली चला दी. इधर, गोली की आवाज सुनकर पुलिस लाइन में रह रहे जवानों में अफरातफरी मच गई. कुछ देर बाद दो जवानों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर एसआई बृजनंदन को पकड़ा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर लिखे जाने तक आरोपी एसआई पर मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही थी. फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था. इस संबंध में पूछे जाने पर मेजर देवव्रत ने कहा कि पुलिस लाइन में गोलीबारी की जानकारी मिली है. मगर, अभी कुछ नहीं बता पाएंगे. इस संबंध में उच्च अधिकारी ही जानकारी देंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close