स्कूल में बड़ा हादसा.: स्कूली बच्चों पर आसमानी बिजली गिरी … 40 से ज्यादा बच्चे झुलसे….मचा हड़कंप, अस्पताल में ….

बोकारो। बारिश के साथ मुसीबत भी बरसती है। बोकारो में एक ऐसा ही हादसा हुआ है। जहां एक स्कूल में वज्रवात हो गया। हादसे में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे झुलस गये। बच्चों को अस्पताल में भर्ती गया गया है। घटना बोकारो के मध्य विद्यालय बांधडीह की बतायी जा रही है।

दरअसल झारखंड के कई हिस्सों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी जानकारी आ रही है। बोकारो के जैनामोड़ पर स्थित मध्य विधायलय बांधडीह पर बिजली गिर गयी। इस घटना में 30 से ज्यादा छात्रा झुलस गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों को तुरंत शिक्षकों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद बोकारो जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बच्चों की स्थिति अभी स्थिर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे बाहर बारिश में खेल रहे थे तभी यह घटना घटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close