Jharkhand : पिकनिक मनाने जा रहे युवकों की गाडी दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौत, 4 गंभीर घायल

हजारीबाग : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़ -बगोदर रोड एनएच 522 पर चलनिया के पास सोमवार को टाटा मैजिक पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी टाटा मैजिक पर सवार होकर विष्णुगढ़ के नावाडीह से पिकनिक मनाने अलकोपी जा रहे थे.

वाहन पर बड़े बड़े स्पीकर बंधे थे. आशंका जतायी जा रही है कि भारी भरकम स्पीकर की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे आने से सुमित कुमार पिता राजेश रवानी की मौत हो गई और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close